कोरोना की एक और वैक्सीन लाएगा भारत बायोटेक, पढ़े पूरी खबर

हैदराबाद,VON NEWS: कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए भारत बायोटेक(Bharat Biotech) एक और वैक्सीन लाने जा रहा है। भारत बायोटेक(Bharat Biotech) के मुताबिक, वह इस वैक्सीन का इंसानों पर परीक्षण फरवरी-मार्च में शुरू कर देगा। भारत बायोटेके ने बताया है कि वह कोरोना वायरस के खिलाफ उनके नये इंट्रानेजल एंटीडोट(वैक्सीन) लाने की तैयारी कर रहा है। उसके मुताबिक, इस वैक्सीन के  पहले चरण के क्लिनिकल परीक्षण इस साल फरवरी-मार्च तक शुरू होंगे।

‘इंट्रानेजल एंटीडोट’ बनाएगा भारत बायोटेक

कोवैक्सीन के अलावा भारत बायोटेक एक और टीका बनाने पर काम कर रहा है जो एक खुराक में कोरोना से बचाव करेगा। इस टीके के विकास के लिए भारत बायोटेक वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के साथ मिलकर काम कर रहा है। इसे ‘इंट्रानेजल एंटीडोट’ कहा जा रहा है। ‘इंट्रानेजल एंटीडोट’ नाक के जरिए दी जाने वाली संक्रमणरोधी दवा को कहा जाता है।

‘कोवैक्सीन’ के परीक्षण के लिए 25,800 वालंटियर पंजीकृत

कोरोना की रोकथाम के लिए देश के पहले स्वदेशी टीके का निर्माण करने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने अपनी वैक्सीन के तीसरे चरण के परीक्षण के लिए 25,800 वालंटियर पंजीकृत कर लिए हैं। कंपनी की ज्वाइंट मैनेजिंग डाइरेक्टर सुचित्रा इल्ला ने यह घोषणा करते हुए प्रमुख परीक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों का आभार जताया है जिन्होंने पीपीपी माडल पर विकसित की जा रही कोवैक्सीन के कार्यक्रम में सहयोग दिया है। उन्होंने सभी वालंटियर का भी आभार जताया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button