संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत, हत्‍या की आशंका जानिए पूरा मामला

नैनीताल,VON NEWS: नैनीताल के अयारपाटा क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस पंचनामे की कार्रवाई के साथ ही पूछताछ में जुट गई है। महिला के गले मे निशान होने के कारण आत्महत्या अथवा हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक दीप शर्मा अपनी पत्नी अंशु शर्मा और माँ के साथ अयारपाटा क्षेत्र में रहता है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे पड़ोसियों ने उसके घर से किसी के चिखने की आवाज सुनी। आवाज सुन पहुँचे पड़ोसियों ने देखा कि अंशु शर्मा बिस्तर पर पड़ी हुई है। जिसके बाद उन्होंने अन्य पड़ोसियों की मदद से उसे बीडी पांडे अस्पताल पहुँचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉ सितांशु शर्मा ने बताया कि महिला के गले में कुछ चोट के निशान हैं।

संभवतः मामला आत्महत्या या हत्या का हो सकता है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता लग पायेगा। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच पंचनामे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसआई सोनू बाफिला ने बताया कि फिलहाल महिला का पति कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। मामले में फिलहाल जांच की जा रही है। सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button