भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 1 करोड़ के पार, जानिए-

नई दिल्ली,VON NEWS: Covid-19 ने पूरी दुनिया में कहर मचाया और अभी भी कई देशों में यह बीमारी काफी तेजी से लोगों को संक्रमित कर रही है। वहीं, भारत में भी कोरोना वायरस के मामले 1 करोड़ को पार कर गए हैं। हालांकि, भारत में पिछले समय में कोरोना की रफ्तार धीमी हुई है।

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण के मुताबिक भारत में अब 1,00,04,825 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, देश में 1, 45, 171 लोगों की मौत भी हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या एक्टिव मामलों से करीब 30 फीसद अधिक है। नए मामलों में कमी आने के साथ कोरोना मरीजों के ठीक होने की संख्या लगातार बढ़ रही है।

मंत्रालय के मुताबिक देश में बीते कुछ हफ्तों में कोरोना वायरस के औसत दैनिक पॉजिटिविटी रेट में लगातार गिरावट आ रही है। हालांकि, भारत में फिलहाल 3,08,751 सक्रिय मामले हैं। अब तक 95,50,712 यानी करीब 95. 45 फीसद संक्रमित लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

बता दें कि भारत में कोविड-19 का पहला मामला इस साल 30 जनवरी को केरल में सामने आया था। तीन फरवरी तक यह संख्या बढ़ कर तीन हो गयी थी। ये सभी छात्र थे और चीन के वूहान से आए थे। मालूम हो कोरोना वायरस पूरी दुनिया में वूहान से ही फैला था। जहां फिर मार्च के बाद संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने लगा।

ऐसे बढ़े भारत में मामले

10 जुलाई-10 लाख

6 अगस्‍त-20 लाख

22 अगस्‍त-30 लाख

4 सितंबर-40 लाख

15 सितंबर-50 लाख

27 सितंबर-60 लाख

10 अक्‍टूबर-70 लाख

28 अक्‍टूबर-80 लाख

19 नवंबर-90 लाख

19 दिसंबर-1 करोड़ का आंकड़ा पार

भारत में कोरोना से पहली मौत 13 मार्च को 76 साल के एक व्यक्ति की हुई थी, जो सऊदी अरब से लौटा था। भारत सरकार ने इसके बाद कोरोना के खतरे को देखते हुए तमाम फैसलों को जमीन पर लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button