CM नीतीश : शिक्षक हड़ताल सरकार बोली- होगी कार्रवाई

पटना, VON NEWS: नियोजित एवं “प्राथमिक शिक्षकों“ की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। हड़ताल खत्म करने की दिशा में सरकार की ओर से कोई पहल नहीं होने से शिक्षकों में आक्रोश है। हड़ताल से शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। इस बीच माध्‍यमिक हड़ताली शिक्षक अब शर्त के साथ सरकार से वार्ता के लिए तैयार हो गए हैं। उधर, राज्‍य सरकार ने हड़ताल समाप्‍त नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दुहराई है।

इस बीच रविवार हड़ताली  शिक्षक सभी विधायकों के आवास का उनके क्षेत्रों में घेराव करते हुए धरना दिया। हड़ताली शिक्षकों ने पटना में उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी के आवास का घेराव किया। इसके बाद वे पांच मार्च को सभी जिला मुख्यालयों पर आक्रोश मार्च निकालेंगे। इसके बाद भी सरकार शिक्षकों की मांगों को नहीं मानेगी तो जेल भरो अभियान या विधानसभा का घेराव किया जा सकता है।

यह भी पढ़े

उपराष्ट्रपति ने युवाओं से बदलाव के वाहक बनने का आह्वान किया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button