मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 17 अधिकारियों को दिए उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार!

VON NEWS: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार 2019-20 से पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री ने 17 अधिकारियों को पुरस्कृत किया। राज्य में लगातार तीसरे वर्ष यह पुरस्कार दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार का उद्देश्य अच्छा कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रोत्साहित करना है। अच्छा कार्य करने वालों को प्रोत्साहन मिलना जरूरी है। इससे अन्य लोग भी प्रेरणा लेते हैं। आज जिन अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया है, उन्होंने राज्य के विकास के लिए नई पहलों से योगदान करने का सराहनीय प्रयास किया है।

व्यक्तिगत श्रेणी:

संदीप कुमार, प्रभागीय वन अधिकारी (2019-20 ), वन प्रभाग कोट बंगला, उत्तरकाशी
कोस्तुभ चन्द्र जोशी, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर काॅलेज, पत्थरपानी पिथौरागढ़

सामूहिक श्रेणी:

शैलेश बगोली, सचिव परिवहन
सुनीता सिंह, अपर परिवहन आयुक्त
सनत कुमार सिंह, उप परिवहन आयुक्त
दिनेश चन्द्र पठोई, सम्भागीय परिवहन अधिकारी
अरविन्द पाण्डेय, सम्भागीय परिवहन अधिकारी
नरेश संगल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी
राधिका झा, अध्यक्ष उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण, उरेडा
आलोक शेखर तिवारी, निदेशक उरेडा एवं अनुभाग अधिकारी
जेपी मैखुरी, ऊर्जा अनुभाग
डाॅ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, जिलाधिकारी देहरादून
नितिका खण्डेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी देहरादून
राजीव धीमान, प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून
नरेन्द्र सिंह क्वीरियाल, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, मुख्य सचिव ओमप्रकाश, अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार, प्रमुख सचिव आनन्द वर्द्धन एवं शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button