भाई ने किया सात साल की मासूम से दुष्कर्म, जानिए पूरा मामला

VON NEWS: नानकमत्ता क्षेत्र के एक गांव में तहेरे भाई ने सात साल की बहन से दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शनिवार शाम कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि उनकी सात साल की बेटी को उसका तहेरा भाई बहला फुसलाकर घर ले गया।

आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी, विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर

उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। रोते बिलखते आई मासूम ने परिजनों को यह बात बताई। इसके बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस टीम में एसआई नेहा ध्यानी, अवनीश कुमार, रमेश भट्ट, महिपाल सिंह आदि थे।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button