भाजपा महानगर ने घोषित किए कार्यक्रम,

देहरादून VON NEWS: भाजपा महानगर की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की घोषणा की गई। छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने पर भी चर्चा की गई।

 “महानगर अध्यक्ष सीताराम”  भट्ट ने मंडल अध्यक्षों व महामंत्रियों की बैठक में तय किया कि एक मार्च को नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष और महानगर में निवास करने वाले सभी नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही होली के बाद सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

वहीं, महापौर सुनील उनियाल गामा ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता से 2022 के चुनाव के लिए जुट जाने को कहा। बैठक में उदय सिंह पुंडीर, पूरन सिंह नेगी, बृजेश गुप्ता, संजय सिंघल, सुनील शर्मा, हरीश कोहली, कार्यालय प्रभारी आनंद प्रकाश नौटियाल, सह मीडिया प्रभारी गिरिराज उनियाल, सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग भाटिया आदि उपस्थित रहे।

पराजित उम्मीदवार से मेरा नहीं कोई संबंध: शमशेर 

रायपुर ब्लॉक क्षेत्र में मालदेवता ग्राम पंचायत में उप प्रधान पद पर हुए चुनाव में पराजित प्रत्याशी नरेश पुंडीर को भाजपा के जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर बताकर किए जा रहे किए जा रहे प्रचार को शमशेर सिंह ने उन्हें बदनाम करने की साजिश बताया।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनका नरेश पुंडीर से कोई सीधा संबंध नहीं है। मालूम हो कि बुधवार को हुए चुनाव में सत्येंद्र चौहान को पांच वोट, जबकि नरेश पुंडीर को दो वोट ही मिले थे। गांव में कुछ लोग नरेश पुंडीर को भाजपा जिलाध्यक्ष का भाई बताकर चुनाव में भाजपा की हार को प्रचारित कर रहे थे। गुरुवार को समाचार पत्रों में जब इसे लेकर खबर प्रकाशित हुई तो भाजपा जिलाध्यक्ष ने इसे दुष्प्रचार बताकर स्थिति स्पष्ट की।

यह भी पढ़े

आयुष्मान योजना के तहत राज्य कर्मचारियों को भी मिलेगा मुफ्त इलाज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button