जनप्रिय एवं मिलनसार नेता अशोक वर्मा को सरकार में मंत्री का दायित्व मिला

देहरादून से बड़ी खबर

जनप्रिय एवं मिलनसार नेता अशोक वर्मा को सरकार में मंत्री का दायित्व मिला ।  पिछड़ा वर्ग परिषद का दायित्व संभालेंगे ।

देहरादून – उत्तराखंड की धामी सरकार ने संगठन और सरकार के बीच समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा के वरिष्ठ और जनप्रिय नेता अशोक वर्मा को सरकार में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। यह निर्णय संगठन में लंबे समय से सक्रिय और जनसमस्याओं को उठाने वाले नेताओं को जिम्मेदारी देने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि सरकार ने विभिन्न वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां देकर आगामी समय में संगठन और सरकार के कामकाज को और प्रभावी बनाने की तैयारी की है। धामी सरकार द्वारा संगठन के अनुभवी और जनाधार वाले नेताओं को जिम्मेदारी देने से राजनीतिक और संगठनात्मक संतुलन साधने की कोशिश भी मानी जा रही है।

Screenshot

अशोक वर्मा को जनप्रिय, सरल स्वभाव और मिलनसार नेता के रूप में जाना जाता है और लंबे समय से वे संगठन और समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके मंत्री स्तर के दायित्व मिलने से उनके समर्थकों और क्षेत्र में खुशी की लहर देखी जा रही है।

माँ डाँट काली मंदिर पहुँच कर माँ भगवती को प्रणाम कर आशीर्वाद लेते हुए 

बताया जा रहा है कि आने वाले समय में सरकार विकास कार्यों और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान देगी।

सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार –

  • चंपावत से हरिप्रिया जोशी को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग में जिम्मेदारी दी गई है।
  • टिहरी से सोना सजवाण (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) को जड़ी-बूटी सलाहकार समिति में दायित्व सौंपा गया है।
  • विनोद सुयाल को उत्तराखंड युवा कल्याण परिषद में जिम्मेदारी दी गई है।
  • खेम सिंह चौहान को उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग
  • नैनीताल से ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति में शामिल किया गया है।
  • चंपावत से मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार परिषद में जिम्मेदारी दी गई है।
  • चमोली से प्रेम सिंह राणा को जनजाति आयोग में दायित्व सौंपा गया है।
  • अल्मोड़ा से गोविंद सिंह पिलखुवा को हथकरघा हस्तशिल्प विकास परिषद में जिम्मेदारी दी गई है।
  • ऊधम सिंह नगर से सीमा चौहान को मत्स्य विकास प्राधिकरण में दायित्व दिया गया है।
  • देहरादून से बलजीत सोनी को उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग में तथा चारु कोठारी को राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
  • देहरादून से कुलदीप बुटोला को उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button