यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार बनकर दौड़ी बाइक, पढ़े पूरा मामला

कानपुर,VON NEWS:  कानपुर में रहने वाले एक वाहन स्वामी तब हैरान हो गए जब उन्हें पता चला कि उनकी बाइक यमुना एक्सप्रेस वे पर कार बनकर दौड़ी है। एक्सप्रेस वे पर कार बनकर दौड़ने के बाद वह अब अपनी बाइक को बेच नहीं पा रहे हैं। आरटीओ ने फिलहाल वाहन ट्रांसफर के आवेदन पर रोक लगा दी है।

ये है पूरा मामला

बादशाहीनाका के कुलीबाजार में रहने वाले पारस नाथ गुप्ता के पास बाइक है। वह बताते हैं कि 21 नवंबर 2019 को साकेत नगर में चालान हुआ था, इसमें नंबर प्लेट स्पष्ट न होने के चलते चालान किया गया था। हालांकि इसकी जानकारी देर से हुई लेकिन तब उन्होंने एप डाउनलोड करके अपना ई-चालान अपलोड किया। इसमें उन्हें एक की बजाय दो चालान मिल गए।

नोएडा में बाइक का चालान

उन्होंने बताया कि दूसरा चालान भी उनकी बाइक के नंबर पर था। लेकिन, चालान पर कार की फोटो थी, जो नोएडा पुलिस द्वारा यमुना एक्सप्रेस वे पर 16 जून 2019 को किया जाना दर्शा रहा था। वह कहते हैं कि इस दिन उनकी बाइक घर पर ही खड़ी थी। वह कभी बाइक लेकर नोएडा गए ही नहीं हैं

आरटीओ से नहीं मिल रही एनओसी

पारस के अधिवक्ता आदित्य त्रिपाठी बताते हैं कि नोएडा में जो चालान हुआ है, वह कार पर फर्जी नंबर प्लेट पर हुआ था। कानपुर से जारी नंबर पर तो बाइक चल रही है। बाइक का चालान उन्होंने छुड़ा लिया। उन्होंने बताया कि वाहन स्वामी बाइक बेचना चाहते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button