राम के जश्न में डूबा देश, अयोध्या से लेकर चेन्नई तक दिखा दीपावली सा नजारा; तस्वीरों में देखें दीपोत्सव

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को संपन्न हुआ। इसी के साथ 500 साल के चले आ रहे संघर्षों के बाद अयोध्या में गर्भगृह में भगवान राम लला की मूर्ति स्थापित हो गई। इसके चलते पूरे देश में दीपावली जैसा माहौल है। गांव कस्बे से लेकर शहरों तक लोग दीप जलाकर दीपोत्सव मना रहे हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के मंदिर आगमन पर लोग संगीत की धुनों पर नाच रहे हैं।

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार (22 जनवरी) को संपन्न हुई। इसी के साथ 500 साल के चले आ रहे लंबे संघर्षों के बाद अयोध्या में गर्भगृह में भगवान राम लला की मूर्ति स्थापित हो गई। इसके चलते पूरे देश में दीपावली जैसा माहौल है। गांव, कस्बे से लेकर शहरों तक लोग दीप जलाकर दीपोत्सव मना रहे हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के मंदिर आगमन पर लोग संगीत की धुनों पर नाचते हुए जश्न मना रहे हैं।

 

लोगों के इस उत्साह के साथ में दीपोत्सव मनाने की तस्वीरें सामने आई हैं। यह तस्वीरें दीपावली की ही भांति मन मोह लेने वाली हैं। तस्वीरों में देखिए देश में मनाए गए दीपोत्सव का जश्न…

आज अयोध्या से लेकर देश का हर शहर दीपों की रोशनी में डूबा है।
पंजाब के अमृतसर में भी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर रोशनी से सराबोर रहा। यहां दुर्गियाना मंदिर पर आतिशबाजी की गई।
अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर लोगों ने सरयू घाट पर आतिशबाजी की। इसके साथ ही राम भक्तों ने घाटों पर दीए जलाए।
जम्मू के राम भक्तों ने भी अयोध्या के राम मंदिर के उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए मिट्टी के दीपक जलाए। इसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
कृष्ण नगरी मथुरा में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद दीए जलाए गए।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अयोध्या में राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के जश्न में लोगों ने बड़ी संख्या में मिट्टी के दीपक जलाए।
वहीं, दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु की राजधानी में भी राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के उपलक्ष्य में दीपोत्सव मनाया गया।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में लोग सड़कों पर जश्न मनाते हुए दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button