एसजीआरआर मेडिकल छात्रों से दुर्व्यवहार का जिम्मेदार कौन ? देखे वीडियो

देहरादून : आज वॉयस ऑफ नेशन ने बढ़ी हुई फीस और सुभारती गौतम बुद्ध मेडिकल कॉलेज की धांधली पर तथा  अन्य मुद्दों पर बड़ी खबर प्रसारित की थी ।

आज एसजीआरआर मेडिकल के छात्रों के साथ कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भारी दुर्व्यवहार किया गया तथा उनके टेंट को तोड़ दिया गया तथा छात्रों के साथ मारपीट भी की ।

बड़ा सवाल यह है कि इन छात्रों का दोष क्या है ? और 5 साल बाद जब इनका कोर्स समाप्त होने को आया तो इनसे 30 लाख फीस और मांगना कितना जायज है ? क्योंकि एसजीआरआर की फीस से ही सुभारती गौतम बुद्ध मेडिकल कॉलेज का  प्रोविजनल फीस का मामला जुड़ा हुआ है और यदि यही हाल रहा तो उन छात्रों के साथ भी क्या यही होगा ? यह एक बड़ा प्रश्न है ।

देखे छात्रों से दुर्व्यवहार का वीडियो जिसमे एसजीआरआर मैनेजमेंट द्वारा असामाजिक तत्वों को भेज कर छात्रों से दुर्व्यवहार किया गया ।

https://youtu.be/Fv6-Pl6jMU0

https://youtube.com/shorts/NU0aNEyPNXk?feature=share

https://voiceofnationnews.com/what-about-next-target-of-fees-hike/
 

 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button