सीमा पर जारी तनाव के बीच लेह पहुंचे सेना प्रमुख नरवणे, पढ़े पूरी खबर

VON NEWS: चीन के साथ सीमा पर जारी तनाव के बीच भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ‘फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स’ की एकदिवसीय यात्रा पर लेह पहुंचे। इस दौरान सेना प्रमुख ने ‘फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स’ के रेचिन ला समेत अग्रिम मोर्चों का जायजा लिया।

सेना प्रमुख नरवणे ने एलएसी की स्थिति का मूल्यांकन किया। उन्हें जीओसी, फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स और अन्य स्थानीय कमांडरों द्वारा सेना की परिचालन तैयारियों पर जानकारी दी गई। सेना ने इसकी जानकारी दी।

सेना ने बताया कि सेना प्रमुख ने रेचिन ला में अग्रिम पंक्ति पर तैनात सैनिकों की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने एलएसी के साथ सैनिकों को सहज बनाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button