बेटी के बुर्क़ा पहनने पर बोले ए आर रहमान,

नई दिल्ली,VON NEWS:  संगीतकार ए आर रहमान  ने एक बार फिर अपनी बेटी ख़तीजा के बुर्क़ा पहनने को लेकर सोशल मीडिया पर होने वाली चर्चाओं का जवाब दिया है। ए आर रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा है कि अगर उनको मौका दिया जाए तो वह भी बुर्क़ा पहनना पसंद करेंगे। अब उनके जवाब को लेकर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

इससे पहले मशहूर राइटर तसलीमा नसरीन ने ए आर रहमान की बेटी ख़तीजा के बुर्क़ा पहनने के लिए आलोचना की थी और कहा था कि उन्हें यह देखकर घुटन महसूस होती है। इसके बाद तसलीमा के पोस्ट का जवाब देते हुए ख़तीजा ने अपने इंस्टाग्राम पर कार्सन कोल्हॉफ के एक कोट के साथ आग की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें लिखा था, ‘मेरी चुप्पी को कमजोरी न समझें- कार्सन कोल्हॉफ, सभी प्यारे लोग जो घुटन महसूस कर रहे हैं। कृपया जायें और कुछ ताज़ी हवा लें।’ साथ ही उन्होंने एक नोट लिखकर पर भी तसलीमा नसरीन को जवाब दिया था।

 

साथ ही कई बार रहमान  फैमिली और बेटी ख़तीजा की ओर से कहा जा चुका है कि वो अपनी चॉइस से बुर्क़ा पहन रही हैं और उनपर कोई दबाव नहीं है। अब ए आर रहमान ने क्विंट को दिए इंटरव्यू में कहा है कि अगर उनको मौका दिया जाए तो वह भी बुर्क़ा पहनना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा, ‘एक आदमी से ऐसी उम्मीद नहीं की जाती है कि वह बुर्क़ा पहने, वर्ना वह जरूर बुर्क़ा पहनते। इससे कहीं भी किसी भी दुकान पर जाकर शॉपिंग करना आसान हो जाएगा।’

 

बता दें कि ए आर  रहमान  की बेटी खलीफा बुर्क़ा पहनती हैं। इस वजह से ए आर रहमान पर कई बार सवाल उठते हैं कि वो अपनी बेटी के साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं, लेकिन रहमान फैमिली की ओर से कई बार कहा गया है कि यह उनकी चॉइस है और इसके लिए किसी ने भी उनपर दबाव नहीं बनाया है।

यह भी पढ़े

राजस्थान में हमलावरों की निगरानी करेंगे ड्रोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button