Amazon Alexa का नया फीचर हुआ लॉन्च, जानिए

नई दिल्ली,VON NEWS: Amazon ने वॉयस असिस्टेंट सिस्टम Amazon Alexa में नया फीचर जोड़ा है, जिसका नाम लाइव ट्रांसलेशन है। इस फीचर का सपोर्ट इको डिवाइस में मिलेगा। यूजर्स इस नए फीचर के जरिए पांच से अधिक भाषाओं का अनुवाद कर सकेंगे। इस फीचर की खूबी है कि यह दो अलग-अलग भाषा बोलने वालों के बीच बातचीत को सक्षम करने के लिए वॉयस बेस्ड ट्रांसलेशन प्रदान करता है।

इन भाषाओं का मिलेगा सपोर्ट

  • अंग्रेजी और स्पेनिश
  • फ्रेंच
  • जर्मन
  • ब्राजील
  • पुर्तगाली
  • हिंदी
  • इटालियन

इस नए फीचर के साथ यूजर्स एलेक्सा को भाषाओं के एक पेयर में अनुवाद सत्र शुरू करने के लिए कह सकते हैं। एक बार सत्र शुरू होने के बाद, ग्राहक किसी भी भाषा में वाक्यांश या वाक्य बोल सकते हैं। एलेक्सा ऑटोमेटिकली पहचान लेगी कि कौन सी भाषा बोली जा रही है और बातचीत के प्रत्येक पक्ष का अनुवाद करेगी।

ऐसे करें इस फीचर का इस्तेमाल

  • लाइव ट्रांसलेशन फीचर का उपयोग करने के लिए एलेक्सा पर कमांड दें Alexa, translate Hindi
  • बीप टोन के बाद, आप किसी भी भाषा में बोलें
  • आपके बोलने के बाद एलेक्सा उस भाषा को हिंदी में ट्रांसलेट कर देगी
  • अनुवाद सत्र को बंद करने के लिए कमांड दें Alexa, stop
  • अब ट्रांसलेशन का सत्र बंद हो जाएगा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button