ठंड के बाद अब चिलचिलाती गर्मी से होगा सामना

नई दिल्ली, VON NEWS  कड़ाके की“ठंड” झेलने के बाद अब लोगों का सामना चिलचिलाती गर्मी से होने वाला है। भारत के मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक मार्च-अप्रैल-मई (MAM) में तापमान औसत से ज्यादा रहेगा। उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, मध्य भारत और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में इस दौरान सामान्य से ज्यादा लू चलने की संभावना जताई गई है।

आईएमडी के मुताबिक मार्च, अप्रैल और मई के दौरान कोर हीट वेव जोन में सामान्य से ज्यादा हीटवेव की संभावना है। जबकि बाकि जगहों पर तापमान के सामान्य बने रहने की संभावना है। वहीं कोर हीट वेव जोन में अधिकतम तापमान के उपर रहने की लगभग 43 प्रतिशत संभावना है।

0.5 “डिग्री सेल्सीयस”  ज्यादा रहेगा तापमान                                     

मौसम की भविष्यवाणी करने वाली एजेंसी ने एमएएम सीजन (मार्च से मई 2020) के लिए जारी पूर्वानुमान में उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत में 0.5 डिग्री सेल्सीयस रहेने की संभावना जताई है। शेष उपखंडों में तापमामन सामान्य के करीब रहने की संभावना है।

यह भी पढ़े

सोने के वायदा भाव में तेजी और चांदी में देखी जा रही गिरावट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button