Realme 6 और Realme 6 Pro भारत के बाद अब इस देश में होंगे लॉन्च

नई दिल्ली, VON NEWS: Realme ने पिछले दिनों ही भारत में अपनी मोस्ट अवेटेड Realme 6 सीरीज के तहत Realme 6 और Realme 6 Pro को लॉन्च किया था। इसके साथ ही कंपनी ने वियरेबल सेगमेंट में एंट्री करते हुए Realme Band को भी बाजार में उतारा है। वहीं Realme के सीईओ माधव सेठ ने लॉन्च के दौरान यह स्पष्ट किया था कंपनी Realme TV को सबसे पहले भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। बता दें कि Realme 6 सीरीज भी सबसे पहले भारत में ही लॉन्च की गई है और अब कंपनी इसे यूरोप में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

Realme की यूरोपियन वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार Realme 6 सीरीज यूरोप में 24 मार्च को लॉन्च की जाएगी। कंपनी भारत की तरह यूरोप में भी इसे लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए लॉन्च करेगी। इसके लिए कंपनी की साइट पर जाकर सब्स​क्राइब किया जा सकता है। हालांकि अभी तक Realme 6 और Realme 6 Pro के फीचर्स का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि ये भारत में लॉन्च किए गए वेरिएंट के ही समान होंगे। इसके अलावा यह भी स्पष्ट किया गया है कि realme x50 pro यूरोप पर अप्रैल में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

भारत में लॉन्च किए गए Realme 6 और Realme 6 Pro की बात करें तो Realme 6 ओपन सेल के माध्यम से खरीददारी के लिए उपलब्ध है। जबकि इसके Pro वर्जन को फ्लैश सेल में ही खरीदा जा सकता है। Realme 6 Pro के 6GB + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,999 रुपये, 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 18,999 रुपये है। वहीं Realme 6 की कीमत पर नजर डालें तो इसके 4GB + 64GB मॉडल की कीमत 12,999 रुपये, 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 14,999 रुपये और 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 15,999 रुपये है। 

यह भी पढ़े

प्रधानमंत्री मोदी ने सार्क देशों से मांगी मदद कोरोना वायरस से निपटने के लिए

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button