किसानों के लिए धर्मेंद्र का छलका दर्द, कही ये बात -‘मुझे मेरी धरती से बेदखल कर!

नई दिल्ली,VON NEWS: राजधानी दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। लंबे समय से किसान तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। वहीं किसान आंदोलन को लेकर बॉलीवुड के कई सितारे अपनी प्रतिक्रिया भी दे चुके हैं। अब हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र ने भी किसान आंदोलन को लेकर बड़ी बात बोली है।

धर्मेंद्र फिलहाल फिल्मों से दूर चल रहे हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वालों कलाकारों में से एक हैं। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुड़े रहते हैं और उनके लिए खास तस्वीरें-वीडियो भी साझा करते रहते हैं। धर्मेंद्र सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी खुलकर बोलते रहते हैं। उन्होंने किसानों आंदोलन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही यह भी कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार से किसानों के मुद्दे पर बात की थी, लेकिन कोई हल नहीं निकला।

दरअसल दिग्गज अभिनेता को हाल ही में उनके एक फैन ने खास वीडियो भेजा। इस वीडियो में धर्मेंद्र के हिंदी सिनेमा में अलग-अलग किरदार और रंग नजर आ रही हैं। इस वीडियो को उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो के साथ धर्मेंद्र ने अपने फैंस के लिए खास संदेश भी लिखा है। साथ ही किसानों के लिए भी बड़ी बात बोली है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button