इस महीने से आम लोगों को मिल सकती है वैक्सीन, जानें

दिल्ली,VON NEWS: देश में कोरोना वायरस को शिकस्त देने के लिए कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। टीकाकरण अभियान के पहले चरण में डॉक्टर, नर्स सहित सेवा करने वाले योद्धाओं को वैक्सीन लगाई जाएगी। वहीं, दूसरे चरण में वयस्क व्यक्तियों को (जिनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक है या किसी अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं ) दी जाएगी।

सरकारी आंकड़ों की मानें तो 27 करोड़ वयस्क नागरिकों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। जबकि, आम लोगों को वैक्सीन के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। इस बारे में जानकारों का कहना है कि 30 करोड़ लोगों के टीकाकरण के बाद कोरोना वायरस का असर कम अथवा खत्म होने लगेगा। इससे मृत्यु दर घटकर शून्य हो जाएगी। इसके बाद ही आम लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि अगले छह महीने में आम लोगों को भी कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। आइए वैक्सीन से जुड़े तथ्यों पर नजर डालते हैं

-फ़िलहाल लोगों को दो वैक्सीन लगाई जाएगी। ये दोनों वैक्सीन भारत में बनी हैं। पहली वैक्सीन का नाम कोवीशील्ड है जो पुणे में बनी है। वहीं, दूसरी वैक्सीन का नाम कोवैक्सीन है। कोवैक्सीन हैदराबाद में बनी है।

-हर एक व्यक्ति को दो वैक्सीन लगाई जाएगी और दोनों एक ही वैक्सीन की डोज होगी। वैक्सीन चयन की सुविधा नहीं दी गई है। हालांकि, दोनों डोज के बीच एक महीने का अंतर होगा।

-आपात स्थिति में भी बच्चों को टीका नहीं दिया जाएगा। 18 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति को ही कोरोना वैक्सीन दी जाएगी।

-गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी कोरोना वैक्सीन नहीं दी जाएगी।

-ऐसे लोग जो बीमार हैं, या जिन्हें एंटी सार्स मोनोक्लोनल एंटीबाडी या प्लाज्मा दिया गया है। उन्होंने ठीक होने के दो महीने बाद ही वैक्सीन दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button