डायबिटीज और तनाव के लिए किसी दवा से कम नहीं है Clary Sage Oil,जानिए

नई दिल्ली,VON NEWS: क्लेरी सेज एक जड़ी-बूटी है, जिसका आयुर्वेद में विशेष महत्व है। वहीं, इसका इस्तेमाल औषधि की तरह किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। विज्ञान जगत में क्लेरी सेज को साल्विया स्कैलरिया कहा जाता है।

यह पौधा दुनियाभर के कई देशों में पाया जाता है। आधुनिक समय में इसका महत्व बढ़ गया है, क्योंकि लोग तनाव भरी ज़िंदगी जीने लगे हैं। इससे न केवल डायबिटीज और मोटापे का का खतरा बढ़ जाता है, बल्कि कई अन्य बीमारियां भी दस्तक देती हैं। कई शोध में खुलासा हो चुका है कि क्लेरी सेज डायबिटीज और तनाव के लिए वरदान है। साथ ही कई अन्य बीमारियों में भी लाभकारी है। आयुर्वेद में क्लेरी सेज के तेल के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। अगर आपको इसके बारे में नहीं पता है, तो आइए क्लेरी सेज तेल के फायदे जानते हैं-

तनाव में है फायदेमंद

क्लेरी सेज तनाव के लिए दवा समान है। अगर कोई व्यक्ति तनाव और अवसाद से परेशान है और इससे निजात पाना चाहता है, तो उसे क्लेरी सेज तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। खासकर महिलाओं के लिए क्लेरी सेज तेल अधिक फायदेमंद होता है। इसके लिए 5 प्रतिशत क्लेरी सेज तेल को वाष्प के जरिए सूंघने से Urodynamic प्रक्रिया के दौरान महिलाओं को होने वाले तनाव और अवसाद में बहुत जल्द आराम मिलता है। वहीं, लैवेंडर तेल की तुलना में क्लेरी सेज तनाव और अवसाद के लिए अधिक फायदेमंद है।

डायबिटीज में आराम मिलता है

हाल ही में क्लेरी सेज तेल पर कई शोध किए गए हैं। इनमें डायबिटीज रोग पर गहन अध्ययन किया गया है। इन शोधों में क्लेरी सेज तेल को एंटी-डायबिटिक बताया गया है। यह भी संभावना व्यक्त की गई है कि आने वाले समय में क्लेरी सेज तेल का डायबिटीज रोग में दवा की तरह इस्तेमाल किया जाता है।

त्वचा के लिए लाभकारी

क्लेरी सेज तेल में कई गुण पाए जाते हैं। इनमें एक गुण एस्टर है जो तेल में पाया जाता है। इस तत्व के चलते त्वचा में एक्स्ट्रा निखार आता है। इसके लिए क्लेरी सेज तेल को अपनी त्वचा पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से त्वचा की खूबसूरती बढ़ती है। साथ ही फोड़े-फूंसी और मुहांसे में आराम मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button