चमोली आपदा में अब तक मिले 62 शव, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी,पढ़िए पूरी खबर

देहरादून,VON NEWS: चमोली जिले के तपोवन में विष्णुगाड हाइड्रो प्रोजेक्ट की मुख्य टनल से अब तक 13 शव मिल चुके हैं। एक शव रैणी इलाके में मिला। आपदा में लापता व्यक्तियों में से 62 शव और 28 मानव अंग बरामद किए जा चुके हैं। इनमें से 34 शवों की शिनाख्त की जा चुकी है। आपदा आने से पहले टनल के भीतर काम करने गए व्यक्तियों के स्वजन रेस्क्यू में बार-बार बाधा आने से खफा हैं। शुक्रवार को एक बार फिर से टनल में रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन शुरू हो गया है।

-अभी तक कुल 62 शव एवं 28 मानव अंग अलग-अलग स्थानों से बरामद किए गए हैं। इसमें से 33 शवों एवं एक मानव अंग की शिनाख्त की जा चुकी है। जिन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है, उन सभी शवों का डीएनए संरक्षित किए गए हैं।

-जोशीमठ थाने पर अब तक कुल 204 लोगों की गुमशुदगी दर्ज की जा चुकी है।

-अभी तक 96 परिजनों एंव 73 शवों के डीएनए सैंपल मिलान के लिए एफएसएल, देहरादून भेजे गए हैं।

-उत्तराखंड के चमोली जिले में सात फरवरी को आई आपदा के 13वें दिन भी तपोवन सुरंग में खोज और बचाव अभियान जारी है।

-उत्‍तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा चमोली आपदा में अब तक 62 शव बरामद हो चुके हैं।

 रेस्क्यू अपडेट

कुल लापता – 203

शव बरामद – 62

अब तक शिनाख्त-  34

मानव अंग बरामद -28

अब भी लापता- 142

गुमशुदगी दर्ज-  204

डीएनए सैंपल लिए- 105

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button