चमोली जिले में 26 परीक्षा केंद्र संवेदनशील
VON NEWS: “उत्तराखंड परिषदीय परीक्षाएं” दो मार्च से शुरू होनी है। ऐसे में परीक्षाओं को नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के प्रशासन ने कमर कस ली है। जिले में 26 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इस वर्ष जनपद से हाईस्कूल व इंटर के 14621 छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठेंगे।
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने गुरुवार को राइंका गोपेश्वर में सभी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व प्रधानाचार्यों की बैठक लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी समस्या के समाधान और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए जिले में परीक्षा कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो परीक्षा अवधि के दौरान 24 घंटे खुला रहेगा। जिले में परीक्षा के 111 केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष जोशीमठ ब्लॉक में पैनखंडा जनता इंटर कॉलेज, सलूड डूंग्रा नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दूरस्थ क्षेत्रों के 26 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
इस वर्षप रिषदीय परीक्षा में संस्थागत व व्यक्तिगत के कुल 14621 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। हाईस्कूल परीक्षा में 4218 संस्थागत व 189 व्यक्गित छात्र, 3762 संस्थागत व 61 व्यक्तिगत छात्राओं सहित कुल 8230 परीक्षार्थी हैं। इंटरमीडिएट में 2816 संस्थागत व 120 व्यक्तिगत छात्र और 3361 संस्थागत व 94 व्यक्तिगत छात्राओं सहित कुल 6391 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक आशुतोष भंडारी ने बताया कि विकासखंड कर्णप्रयाग, पोखरी व गैरसैंण स्कूलों की उत्तरपुस्तिका के लिए राइंका कर्णप्रयाग मुख्य संकलन केंद्र बनाया गया है। दशोली, घाट व जोशीमठ के लिए राइंका गोपेश्वर और थराली, नारायणबगड व देवाल के लिए राइंका थराली को उप संकलन केंद्र बनाया गया है। इस अवसर पर बीईओ दर्शन लाल टम्टा आदि रहे।
यह भी पढ़े
रुड़की : 2020 में जलवायु परिवर्तन की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा