प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक ने पुलिस के सामने खुद को मारी गोली, पढ़े पूरी खबर

चंदौली,VON NEWS: चंपारण रेस्टटोरेंट के मालिक आलोक खोसला के छोटे भाई ईशान खोसला की गोली लगने से गुरुवार की सुबह मौत हो गई। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पॉश इलाके में गोली चलने की घटना के बाद हड़कंप मच गया और आनन फानन पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक एसजी पब्लिक स्कूल के बगल मकान में किराये पर रहता था, सुबह गोली लगने से मौत की सूचना के बाद जांच की गई तो युवक‍ की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

स्‍थानीय लोगों के अनुसार मृतक ईशान खोसला बदमाश किस्‍म का था। पूर्व में लव मैरिज के बाद पत्‍नी की हत्‍या भी कर चुका है और पत्‍नी की हत्या में वह पांच साल करीब जेल में भी था। पुलिस के अनुसार पहली पत्‍नी आकांक्षा श्रीवास्‍तव की ग्रेटर नॉएडा में जनवरी 2013 में हत्‍या कर दी गई थी।

इस मामले में पांच साल जेल में रहने के बाद वह जमानत पर चल रहा था। जमानत के बाद से जिस मकान में वह रह रहा था, वहां भी प्रेम प्रसंग की वजह से सुबह पुलिस को युवक के बारे में विवाद करने की सूचना मिली तो मौके पर पुलिस पहुंच गई। स्‍थानीय लोगों के अनुसार कुछ दिनों पूर्व उसका प्रेम प्रसंग को लेकर मारपीट भी हो चुका है। मुगलसराय के साथ वाराणसी के रवींद्रपुरी में भी ईशान चंपारण रेस्टोरेंट चलाता था। वहीं वारदात के बाद मौके पर एसपी चंदौली, क्राइम ब्रांंच और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और साक्ष्‍य संकलन किया। जबकि भाई ने ईशान की हत्‍या का आरोप लगाया है।

दावों में आत्‍महत्‍या

स्‍थानीय लोगों का दावा है कि पुलिस के सामने ही विवाद होने पर उसने खुद को गोली मार ली। सुबह करीब सात बजे के लगभग वह एक युवती के पास कैलाशपुरी स्थित आवास पर पहुंचा और उससे शादी करने का दबाव बना रहा था। युवती के परिवार वाले तैयार नहीं थे।

गुरुवार की सुबह भी इसी मामले पर बातचीत हो रही थी कि घर के लोगों ने सूचना पुलिस को दे दी। तत्काल मौके पर 112 नंबर वाहन पहुंचा और घर के अंदर प्रवेश किया और युवक को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन उसने पुलिस को भी गोली मारने की धमकी दी। इस दौरान उसने पिस्टल से खुद को गोली मार ली। इस बाबत पुलिस ने मामले की जांच करने की जानकारी देते हुए युवक का आपराधिक इतिहास भी खंगालने का आदेश दिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button