क्‍या पाकिस्‍तान को कोरोना वैक्‍सीन उपलब्‍ध कराएगा भारत? जानें-

नई दिल्‍ली,VON NEWS: कोरोना काल में जहां अधिकतर देश अपने यहां के लोगों को वैक्‍सीन की सुविधा मुहैया कराने पर अधिक जोर दे रहे हैं वहीं भारत दुनिया के कई देशों में इस वैक्‍सीन को मुफ्त मुहैया करवा रहा है। इन देशों में भारत ने अपने पड़ोसी देशों को प्राथमिकता दी है, लेकिन इसमें पाकिस्‍तान शामिल नहीं है। ऐसा इसलिए भी है क्‍योंकि पाकिस्‍तान ने वैक्‍सीन को लेकर कोई अनुरोध भारत से अब तक नहीं किया है। वहीं पाकिस्‍तान लगातार वैक्‍सीन के लिए चीन की तरफ मुंह ताक रहा है।

चीन ने उसको स्‍वदेशी फार्मा कंपनी सिनोफॉर्म की कोविड-19 वैक्‍सीन को देने का वादा तो किया था लेकिन उसकी सप्‍लाई ये कहते हुए नहीं की कि इसके लिए पाकिस्‍तान अपना विमान भेजे। बहरहाल, अब पाकिस्‍तान के विमान से ही ये वैक्‍सीन वहां लाई जाएगी। पाकिस्‍तान की बात करें तो वहां पर अगले सप्‍ताह से इसका टीकाकरण शुरू होने वाला है। इसको देखते हुए पाकिस्‍तान ने तीन वैक्‍सीन को आपात सेवा के तौर पर इस्‍तेमाल की मंजूरी दी है। इसमें सिनोफार्म की वैक्‍सीन के अलावा, रूस की स्‍पुतनिक-5 और एस्‍ट्राजेनेका और ऑक्‍सफॉर्ड की वैक्‍सीन शामिल है।

आपको ज्ञात है कि पाकिस्‍तान और भारत के संबंध काफी समय से खराब हैं। दोनों देशों के बीच तीन बार युद्ध हो चुका है और कई बार परमाणु ताकत संपन्‍न ये देश युद्ध के मुहाने पर आ खड़े हुए हैं। इसके बाद भी भारत ने विपरीत परिस्थितियों में पाकिस्‍तान को हर तरह की मदद मुहैया कराने का आश्‍वासन दिया है, लेकिन इस बार भारत ने पाकिस्‍तान को उसके ही आसरे छोड़ दिया है। वैक्‍सीन डिप्‍लोमेसी में भारत की पूरी दुनि

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button