सोनभद्र में कुल्हाड़ी से प्रहार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, पढ़े पूरा मामला

सोनभद्र,VON NEWS: चोपन थाना क्षेत्र के झपरहवा टोला में बुधवार की रात आपसी विवाद के बाद एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर पत्नी को ही मौत के घाट उतार दिया। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाद का कारण फ‍िलहाल स्‍पष्‍ट नहीं हो सका।

डाला बाजार के पहले झपरहवा टोला निवासी सुनीता (35) व उसके पति लक्ष्मण में रात 11 बजे किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। इस दौरान परिवार के दूसरे सदस्य दोनों को समझाने में लगे हुए थे। इसी दौरान लक्ष्मण ने घर में रखी कुल्हाड़ी से सुनीता के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपित पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button