ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया प्रकार मिलने पर WHO बोले – अभी हो सकता है कंट्रोल,

जेनेवा,VON NEWS: ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन(New Coronavirus Strain) मिलने से दुनिया भर में दहशत का माहौल है। ब्रिटेन में इसे काबू में लाने के लिए सख्त लॉकडाउन की घोषणा की गई है।

ऑस्ट्रेलिया, इटली समेत कई देशों में वायरस के इस नए रूप के मामले सामने आ रहे हैं।इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि ब्रिटेन में पाया कोरोना वायरस का नया प्रकार अभी बेकाबू नहीं हुआ है, इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है। हालांकि, कोरोना के नए प्रकार के फैलने की दर काफी तेज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button