नेहा धूपिया के पति ने 5 गर्लफ्रेंड्स के साथ शेयर की फोटो
VON NEWS मुंबई बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया इन दिनों रियलिटी शो ‘रोडीज रिवोल्यूशन’ में दिए अपने बयान को लेकर काफी ट्रोल हो रही हैं। इसी बीच नेहा के पति और अभिनेता अंगद बेदी ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। अपने इस पोस्ट के जरिए अंगद बेदी ने नेहा धूपिया को सपोर्ट किया है। फोटो शेयर कर अंगद ने कैप्शन में लिखा है- “सुन मेरी बात, ये रही मेरी पांच गर्लफ्रेंड्स, उखाड़ ले जो उखाड़ना है।” हालांकि अंगद बेदी ने इन पांचों ही तस्वीरों में नेहा धूपिया के साथ दिखाई दे रहे हैं। अंगद बेदी की इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आपको बता दें, ‘रोडीज’ में फिलहाल ऑडिशंस चल रहे हैं। इस दौरान शो में आए एक कंटेस्टेंट ने बताया था कि उसने अपनी कथित गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा था। ‘रोडीज’ में कंटेस्टेंट बताता है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा था क्योंकि वह 5 अन्य लड़कों के साथ भी रिलेशनशिप में थी और उसे चीट कर रही थी। इस पर नेहा ने कंटेस्टेंट को सुनाते हुए कहा था, “यह जो तू बोल रहा है ना कि एक नहीं पांच लड़कों के साथ गई थी। सुन मेरी बात, यह उसका फैसला है, शायद तुझमे ही कोई कमी होगी लेकिन तुम्हें लड़की को थप्पड़ मारने का कोई अधिकार नहीं है”।
कंटेस्टेंट कह रहा है, गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारने की बात
नेहा के बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग उन्हें फेक फेमिनिस्ट बताते हुए ट्रोल करने लगे थे। यूजर्स ने बहुत सी तस्वीरें और मीम शेयर करते हुए नेहा की बात का विरोध किया और उनका जमकर मजाक उड़ाया था।
slapping a girl for cheating is more dangerous and unlawful than having 5 BFs
Jai ho @NehaDhupia ppl like you are not worthy to sit and judge @MTVRoadies. She is a blot in the name of judge. @MTVIndia remove her from the show. Shame on @NehaDhupia #fakefeminism #NehaDhupia pic.twitter.com/Tp9NlGClX7— Thebeeinghuman (@thebeeinghuman) March 12, 2020
बाद में नेहा धूपिया ने भी लिखा इमोशनल पोस्ट
इस मामले पर नेहा ने इंस्टाग्राम पर एक इमोनशल पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘मैं पिछले पांच साल से रोडीज से जुड़ी हुई हूं और इसका हरपल एन्जॉय किया है। यह मुझे भारत के हर कोने में लेकर जाता है और यह मौका देता है कि मैं देश के रॉक स्टार्स के साथ मिलूं और काम कर सकूं। मैं यह पसंद और स्वीकार नहीं करती जो कि पिछले दो हफ्तों से हो रहा है। एक एपिसोड में मैंने हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई। एक प्रतिभागी ने बताया कि उसकी पार्टनर ने उसके साथ चीटिंग की और बदले में उसने उस लड़की पर हाथ उठा दिया। लड़की ने जो किया वो उसकी च्वॉइस थी। मैं चीटिंग का समर्थन नहीं करती और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुझे गलत समझ लिया गया, मैं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिक्रमंद हूं।’
मेरे पिता के निजी व्हाट्सएप पर कई गालियों से भरे मैसेज आए
नेहा ने आगे लिखा, दुर्भाग्यवश, मेरे ओपिनियन पर कई हफ्तों तक मेरा मजाक उड़ाया गया। मेरी एक पोस्ट पर 56,000 से ज्यादा कमेंट आए। मैं अब तक चुप थी, लेकिन अब मुझसे जुड़े मेरे करीबियों जैसे मेरा परिवार,मेरे दोस्त, मेरे सहकर्मी और यहां तक कि मेरे पिता के निजी व्हाट्सएप पर कई गालियों से भरे मैसेज आए। मेरी बेटी का पेज भी गालियों से भरा पड़ा है जो मुझे कतई बर्दाश्त नहीं।’

मैं फिजिकल एब्यूज के सख्त खिलाफ हूं…..
अपनी बात के अंत में नेहा ने कहा कि, ‘मैं फिजिकल एब्यूज के सख्त खिलाफ हूं। चाहें जो भी हो मैं इसके खिलाफ हमेशा खड़ी रहूंगी। जाहिर है कि एक महिला के मुकाबले एक पुरुष के पास शारीरिक बल ज्यादा होता है। महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में एक बड़ी समस्या है। अगर कोई इसका शिकार है तो वो बेझिझक इसके खिलाफ आवाज उठाए। इस बात का ध्यान रखा जाए कि वे अकेले नहीं हैं।’

यह भी पढ़े :
ताज पर लटके ताले, 372 साल में ऐसा हुआ तीसरी बार