कनिका कपूर का दूसरा COVID 19 टेस्ट भी पॉजिटिव!

नई दिल्ली,VON NEWS:  कोरोना वायरस की चपेट में आयीं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का दूसरा कोविड 19 टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। कनिका के घर वालों ने पहले टेस्ट को लेकर सवाल उठाये थे। कनिका की हालत फ़िलहाल स्थिर बतायी जाती है।

लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में सोमवार को कनिका का कोरोना वायरस के लिए टेस्ट किया गया था, जो पॉजिटिव निकला। यहीं उनका इलाज भी चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक़, कनिका की तबीयत स्थिर है।

पहले टेस्ट की रिपोर्ट में कुछ चीज़ें ग़लत होने की वजह से कनिका के घर वालों ने रिपोर्ट को संदिग्ध बताया था। इस रिपोर्ट में कनिका का लिंग और उम्र ग़लत लिखे हुए थे। उन्हें पुरुष लिखा गया था और उम्र 28 साल लिखी गयी थी। टेस्ट निष्कर्ष पॉज़िटिव लिखा गया था।

कनिका 10 मार्च को लंदन से लखनऊ आयी थीं। उन पर आरोप है कि विदेश यात्रा के बाद क्वारंटाइन में जाने के बजाय वो लोगों से मिलती रहीं और पार्टियां करती रहीं। कनिका मुंबई में 10-12 लोगों से मिली थीं, जिनकी तलाश के लिए बीएमसी ने 2 टीमें बनाई हैं। लखनऊ में उन्होंने एक पांच सितारा होटल में पार्टी की, जिसमें कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।

कनिका का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद इन सभी के टेस्ट करवाये गये हैं, जो नेगेटिव निकले हैं। हालांकि सभी क्वारंटाइन में हैं। कनिका के ख़िलाफ़ लापरवाही बरतने के लिए यूपी पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज़ की है। कनिका के ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269 और 270 में मामले दर्ज़ किये गये हैं। यह शिकायत लखनऊ के सीएमओ की ओर से दर्ज़ करवायी गयी है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :

फोरेंसिक साइंस विवि बिल लोकसभा में पेश:

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button