अमेरिका में न्यूयॉर्क बना महामारी का केंद्र: देश में 400 से ज्यादा मौत!
न्यूयॉर्क,VON NEWS: कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आने के तीन हफ्ते बाद अमेरिका का न्यूयॉर्क राज्य अब इस महामारी का केंद्र बन गया है। अमेरिका के इस प्रमुख राज्य में ही 15 हजार से ज्यादा पॉजिटिव मामले पाए गए हैं और 114 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि पूरे अमेरिका में अब तक कुल करीब 34 हजार लोग संक्रमित पाए गए हैं और 400 से ज्यादा की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस के प्रकोप पर अंकुश लगाने के प्रयास में हर तीसरे अमेरिकी को घर में ही रहने को कहा गया है।
सात राज्यों में आवाजाही पर रोक
अमेरिका के न्यूयॉर्क और कैलिफोर्निया समेत सात राज्यों में आवाजाही और कारोबारी गतिविधियां बंद कर दी गई हैं। इससे करीब दस करोड़ लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया और वाशिंगटन कोरोना वायरस के तीन प्रमुख स्थल बन गए हैं।
जमाखोरी करने वालों पर कार्रवाई
न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने चिकित्सा आपूर्ति बढ़ाने और जमाखोरी करने वालों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। उन्होंने रोगियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर न्यूयार्क के उपनगरों में तीन अस्थायी अस्पताल बनाने का भी निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि न्यूयार्क के सभी अस्पताल मरीजों से भर गए हैं और वेंटिलेटर और मास्क की किल्लत हो गई है।
ढाई लाख अमेरिकियों की जांच
कोरोना वायरस टास्क फोर्स के प्रमुख और उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने बताया कि अब तक ढाई लाख से ज्यादा अमेरिकियों की जांच की जा चुकी है।
रिपब्लिकन सीनेटर भी पीड़ित
अमेरिका की सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर रैंड पॉल भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उनका टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। वह संक्रमित होने वाले संसद के ऊपरी सदन सीनेट के पहले सदस्य हैं।
वैक्सीन बेचने का दावा करने वाली वेबसाइट की गई बंद
अमेरिका के न्याय विभाग ने कोरोना वैक्सीन बेचने का दावा करने वाली एक वेबसाइट को बंद करा दिया है। अमेरिका में कोरोना वायरस को लेकर धोखाधड़ी के मामले में यह पहली कार्रवाई है।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े :