निशानेबाजों ने लिया ओलंपिक टीम चयन ट्रॉयल में हिस्सा
VON NEWS: कोरोना वायरस के कारण जब विश्व भर की खेल गतिविधियां रुकी हुई हैं तब भारत के चोटी के निशानेबाजों ने सोमवार को यहां ओलंपिक टीम चयन ट्रॉयल में हिस्सा लिया। कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में मनु भाकर, चिंकी यादव, अपूर्वी चंदेला, मेहुली घोष और इलावेनिल वलारिवान जैसी निशानेबाजों ने पिस्टल और रायफल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।
भारत कोरोना वायरस के कारण पिछले महीने निकोसिया शॉटगन विश्व कप से हट गया था और इसके बाद दिल्ली में 15 से 26 मार्च के बीच होने आईएसएसएफ विश्व कप मई तक स्थगित कर दिया गया।
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) की विज्ञप्ति में कहा गया विश्व कप के स्थगित होने के बाद इन दोनों विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुने गए निशानेबाजों का अंतिम ट्रॉयल आयोजित किया गया ताकि ओलंपिक टीम घोषित होने से पहले वे अपना अंतिम स्कोर को दर्ज करा सकें।’ सोमवार को ट्रॉयल का पहला दिन था। शॉटगन निशानेबाजों के दो जबकि रायफल और पिस्टल निशानेबाजों का एक एक ट्रायल होगा।
यह भी पढ़े :