शहनाज ने कहा मेरे लिए उससे ज्यादा कोई नहीं:
VON NEWS: शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को फैन्स बहुत ही पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, फैन्स ने इनकी जोड़ी का नाम सिडनाज भी रखा है। शहनाज कई बार सिद्धार्थ से प्यार का इजहार कर चुकी हैं, लेकिन सिद्धार्थ ने उन्हें हमेशा अपना अच्छा दोस्त माना है। हालांकि बिग बॉस के बाद शहनाज इन दिनों शो मुझसे शादी करोगे कर रही हैं। शो में उनका स्वयंवर चल रहा है, लेकिन फिर भी शहनाज कई बार सिद्धार्थ को लेकर ही बात करती रहती हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शहनाज ने फिर सिद्धार्थ को लेकर अपनी फीलिंग्स शेयर की हैं।
शहनाज ने कहा, ‘सिद्धार्थ से ज्यादा मेरे लिए कोई नहीं है इसलिए मैं हमेशा सिद्धार्थ का इंतजार करूंगी। शो में आए बाकी लोगों को कैंसल कर दूंगी।’
शहनाज के इस बयान से शो को लेकर कई सारे सवाल उठ रहे हैं। लोगों का यह कहना है कि अगर शहनाज अभी भी सिद्धार्थ से प्यार करती हैं तो वह मुझसे शादी करोगे शो कर ही क्यों रही हैं।
यह भी पढ़े: