भाजपा संसदीय दल की बैठक, ‘करो ना हैंडशेक-करो नमस्ते

नई दिल्ली,VON NEWS: देशभर में सामने आ रहे कोरोना वायरस के मामलों के बीच भाजपा की संसदीय दल की बैठक जारी हैं। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री और पार्टी नेता नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण और प्रहलाद जोशी सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। इसी बीच बीजेपी सांसद राजकुमार चाहर एक टोपी पहनकर पहुंचे जिस पर लिखा है कि ‘करो ना हैंडशेक-करो नमस्ते’।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की तरफ से ये बैठक बुलाई हई है। कहा जा रहा है कि इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का भी संबोधन हो सकता है।

कोरोना वायरस को लेकर वह एक संक्षिप्त भाषण दे सकते हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि इस मुद्दे पर सांसदों को जन जागरण अभियान चलाने के लिए कहा जा सकता है।

जानकारी के लिए बता दें कि  पिछली बैठक में पीएम मोदी ने सांसदों को जमकर फटकार लगाई थी। साथ ही उन्हें नसिहत दी थी कि वह देश के लिए समय निकाले। साथ ही दिल्ली में हुई हिंसा पर विपक्ष और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और विपक्ष को भी आढ़े हाथ लिया था। इस दौरान दिल्ली हिंसा पर विस्तृत टर्चा की गई थी। ऐसे में समझा जा रहा है

यह भी पढ़े :

PRIME MINISTER NARENDRA MODI TO ADDRESS BJP PARLIAMENTARY BOARD MEETING

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button