प्रसिद्ध फुटबाल खिलाडी रोहित नेगी की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत!

देहरादूनः VON NEWS:  उत्तराखंड का प्रसिद्ध फुटबाल खिलाडी रोहित नेगी ( केली) की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि रोहित रविवार को अपने मूल स्थान पौड़ी से अपनी बाइक से देहरादून आ रहा था। इस दौरान ऋषिकेश के पास शिवपुरी में अज्ञात वहान ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रोहित की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार हादसा ऋषिकेश के पास शिवपुरी मे किसी अज्ञात वहान से 7.30 रात में हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं रोहित की मौत से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

बता दें कि नेगी को उत्तराखंड, दिल्ली, झारखंड लगभग पूरे देश मे जानते थे उसने फॉरवर्ड की भूमिका मे खेल कर अपना लोहा मनवाया था। वह बहुत ही शांत स्वभाव, का खिलाडी था बहुत ही मिलनसार था।

वह देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज का छात्र था, उसके बाद मोहन बंगान सेल फुटबाल अकैडमी झारखंड मे भी अपना जलवा बिखेरा, दिल्ली मे फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया मे भी अस्थाई नौकरी लगी थी, और दिल्ली के प्रसिद्ध क्लब गड़वाल हीरोज एफ सी से भी खेल रहा था और उत्तराखंड के प्रसिद्ध क्लब हाल ही मे देहरादून फुटबाल लीग चैंपियंन दूंन स्टार फुटबाल अकैडमी से बेह्तरीन खेलकर अपना जलवा दिखाया था। 

यह भी पढ़े :

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से चोरी हुआ खिलाड़ियों का फोन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button