सिर्फ ये भारतीय बल्लेबाज T20 मैच में ठोक सकता है, दोहरा शतक
नई दिल्ली,VON NEWS: टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने में काफी परेशानी होती है, क्योंकि यहां आपको क्रीज पर खतरनाक गेंदबाजों के सामने समय व्यतीत करना होता है। वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाना काफी मुश्किल था, लेकिन जैसे ही सचिन तेंदुलकर ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया तो इसके बाद से कई बल्लेबाजों ने ये कमाल कर दिया। यहां तक कि भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा अकेले 3 दोहरे शतक ठोक चुके हैं, लेकिन टी20 क्रिकेट में अभी दोहरा शतक किसी के बल्ले से नहीं आया है।
T20 क्रिकेट में दोहरा शतक बनाना काफी कठिन है, क्योंकि टीम के पास कुल 120 गेंदें होती हैं। ऐसे में सलामी बल्लेबाज को भी मुश्किल से 60 गेंदें मिल पाती हैं। ऐसे में बल्लेबाज दोहरे शतक के बारे में सोच भी नहीं सकता, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने स्वीकार किया है कि टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक लगाना संभव है और ये कमाल कोई और नहीं, बल्कि भारतीय बल्लेबाज कर सकता है। ब्रैड हॉग ने कहा है कि सिर्फ रोहित शर्मा की इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं टी20 मैच में दोहरा शतक जड़ सकते हैं।
रोहित शर्मा ने बनाया है दोहरे शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड
वनडे और टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ चुके और 4 शतक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़ने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज रोहित शर्मा जब भी अपनी लय में होते हैं तो फिर खराब गेंदों को तो छोड़िए, अच्छी गेंदों पर भी छक्के लगाने का हुनर रखते हैं। इस बात से हर कोई वाकिफ है कि रोहित शर्मा दुनिया के किसी भी गेंदबाज की धज्जियां उड़ा सकते हैं। ऐसा उन्होंने एक या दो बार नहीं, बल्कि दर्जनों बार किया है। यही कारण है कि कंगारू टीम के पूर्व खिलाड़ी ब्रैड हॉग भी रोहित शर्मा से दोहरा शतक टी20 मैच में चाहते हैं।
यह भी पढ़े