धर्मशाला वनडे में बारिश रोकने के लिए हो रही नाग देवता की पूजा

नई दिल्ली,VON NEWS:  भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। आंशाका जताई जा रही है कि बारिश से मैच का मजा खराब हो सकता है। खबर तो यह भी है कि मैच के दौरान बारिश खलल ना डाले इसको लेकर भगवान से भी प्रार्थना की जा रही है।

हिमाचल क्रिकेट एसोसिशन ने आधिकारिक रूप से इंद्रू नाग मंदिर में पूजा कर मैच के दौरान बारिश ना होने की कामना की है।

ऐसी मान्यता है कि जो कोई भी इंसान नाग देवता की पूजा करता है उसकी कामना जरूर पूरी होती है। धर्मशाला को कभी कभार ही किसी इंटरनेशनल मैच के आयोजन का जिम्मा मिलता है और यहां के मौसम की वजह से चीजें और भी खराब हो जाती हैं। पिछली बार भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यहां खेला जाने वाला टी20 मुकाबला बारिश की वजह से रद करना पड़ा था।

अधिकारी इस बार किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते यहां तक कि उन्होंने भगवान के दरवाजे पर भी इसको लेकर प्रर्थना की है। HPCA के सचिव सुमित शर्मा ने बताया, हां हमारे कुछ अधिकारियों ने इंद्रू नाग मंदिर में पिछले हफ्ते पूजा की थी। पिछला मैच बारिश की वजह से यहां नहीं कराया जा सका था लिहाजा हम किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं।

भारत साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज

तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में गुरुवार 12 मार्च को खेला जाना है। सीरीज का दूसरा मैच 15 मार्च को लखनऊ में जबकि आखिरी मुकाबला 18 मार्च को कोलकाता में खेला जाना है।

यह भी पढ़े

डीजे की धुन पर डांस कर रहे दो युवकों को ट्रक ने रौंदा

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button