मुशर्रफ की मौत पर लाहौर हाइकोर्ट के फैसले
इस्लामाबाद,VON NEWS: पाकिस्तान में पूर्व राष्ट्रपति और तानाशाह परवेज मुशर्रफ की मौत की सजा के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई है।
पाकिस्तान बार काउंसिल ने मुशर्रफ की मौत की सजा के खिलाफ लाहौर हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है।
मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को कहा गया कि पाकिस्तान बार काउंसिल ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें लाहौर हाईकोर्ट के पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ को देशद्रोह के मामले में मौत की सजा पर रोक लगाने के आदेश को चुनौती दी गई है।
पिछले साल 17 दिसंबर को इस्लामाबाद की एक विशेष अदालत ने दुबई में रह रहे 74 साल के रिटायर्ड जनरल परवेज मुशर्रफ को मौत की सजा सुनाई थी। उनके खिलाफ हाई-प्रोफाइल राजद्रोह मामले की सुनवाई के छह साल बाद यह फैसला सुनाया गया था।
यह भी पढ़े
आज मिलेंगे शानदार ऑफर्स Oppo Reno 3 Pro में