पाटीसैंण से थापली जा रही मैक्स अनियंत्रित होकर दुर्घनाग्रस्त, दो लोगों की मौत,जानिए पूरा मामला

कोटद्वार,VON NEWS: कोटद्वार में एक मैक्स अनियंत्रित होकर दुर्घनाग्रस्त हो गई गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पाटीसैंण से थापली जा रही एक मैक्स अनियंत्रित होकर दुर्घनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है।

वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को उपचार के लिए कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

सभी लोग ग्राम थापली के

जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार शाम करीब 06 बजे की है। जब एक मैक्स पाटीसैंण से थापली जा रही थी। इसी बीच चालक ने वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया और मैक्स गहरी खाई में जा गिरी।

दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल विजेंद्र सिंह बिष्ट (53 वर्ष), रोशन सिंह बिष्ट (22 वर्ष), कुलदीप सिंह बिष्ट (22) को उपचार के लिए कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की शिनाख्त संजय गुसाईं (38 वर्ष) और सुदामा प्रसाद (33 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी लोग ग्राम थापली के ही रहने वाले हैं। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button