अमेरिकी उप राष्‍ट्रपति भवन में होगी मह‍िलाओं की हनक, पढ़े पूरी खबर

वाशिंगटन,VON NEWS: अमेरिका की नव निर्वाचित राष्‍ट्रपति कमला हैरिस ने अपनी एक नई टीम का गठन किया है। यह टीम वैश्विक मामलों में कमला को सलाह देगी। कमला ने कहा कि मेरे पास अनुभवी लोगों की टीम है। हमारी टीम बेहद मजबूत है। कोरोना महामारी के बीच यह टीम अमेरिकी लोगों की सेवा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

बता दें कि अमेरिका के होने वाले नवनिर्वाति राष्‍ट्रपति जो बाइडन और कमला हैरिस 20 जनवरी को अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इसके पूर्व ही दोनों नेताओं ने अपनी टीम का गठन शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि इस बार अमेरिकी राष्‍ट्रपति भवन में महिलाओं की हनक होगी। कमला हैरिस ने अपनी महिला ब्रिगेड का ऐलान किया है। आइए जानते हैं कि कमला हैरिस की अनुभवी टीम के बारे में जिसके कंधों पर होगी एक शक्तिशाली देश की बड़ी जिम्‍मेदारी।

टीना फ्लोरनॉय बनीं चीफ ऑफ स्‍टाफ

कमला ने चीफ ऑफ स्टाफ, घरेलू नीति सलाहकार और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पदों पर महिलाओं की टीम का गठन किया है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम के पास पहले दिन से काम करने का अनुभव है। टीना फ्लोरनॉय को चीफ ऑफ स्‍टाफ के पद पर नियुक्‍त किया है। कमला हैरिस ने टीना फ्लोरनॉय को चीफ ऑफ स्‍टाफ के पद पर नियुक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा कि टीना एक नीति विशेषज्ञ हैं। इस क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव है।

सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में उनका लंबा करियर ही उनको इस महत्‍वपूर्ण पद के लिए योग्‍य और सक्षम बनाता है। कमला हैरिस ने गुरुवार को कहा कि चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में मेरा पदभार टीना फ्लोरनॉय का होगा, जिनका गहरा अनुभव, सार्वजनिक नीति विशेषज्ञता और सार्वजनिक सेवा में निपुण करियर उन्हें इस महत्वपूर्ण पद के लिए योग्य बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button