अमिताभ बच्चन और अजय देवगन की ‘मेडे’ में हुई अंगिरा धर की एंट्री, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली,VON NEWS: नेटफ्लिक्स फ़िल्म लव पर स्क्वायर फुट से चर्चा में आयीं एक्ट्रेस अंगिरा धर को अब अमिताभ बच्चन और अजय देवगन जैसे कलाकारों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने का मौक़ा मिला है। फ़िल्म है मेडे, जिसमें अंगिरा एक बेहद ख़ास निभाती नज़र आएंगी।

मेडे में अंगिरा धर का किरदार एक वकील का है, जो कहानी के लिए बेहद अहम है। फ़िल्म से जुड़ने से ख़ुश अंगिरा ने कहा- इंडस्ट्री के दो लीजेंड्स अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के साथ काम करने का मौक़ा मिलने पर रोमांचित हूं। अजय देवगन के निर्देशन में काम करने का बेसब्री से इंतज़ार है।

यह एक बेहद ज़बरदस्त अनुभव होने वाला है। अंगिरा पिछली बार विद्युत जाम्वाल के साथ कमांडो 3 में देखी गयी थीं। मेडे की शूटिंग इसी महीने से हैदराबाद में शुरू होने वाली है। फ़िल्म में रकुलप्रीत सिंह भी लीड स्टार कास्ट का हिस्सा हैं, जो को-पायलट का है।

अजय की तीसरी डायरेक्टोरियल फ़िल्म

मेडे का निर्माण अजय देवगन की कम्पनी अजय देवगन फ़िल्म्स कर रही है। वहीं इसका निर्देशन भी अजय ही करेंगे। यू मी और हम और शिवाय के बाद मेडे अजय की तीसरी डायरेक्टोरियल फ़िल्म है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button