क्रशर जोन में मलबे के नीचे दबने से दो श्रमिकों की मौत

चरखी दादरी,VON NEWS: “हरियाणा“ के चरखी दादरी में क्रशर जोन में काम कर रहे दो मजदूर मलबे के नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना दूसरे मजदूरों ने तुरंत अफसरों तक पहुंचाई।

पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। थाना प्रभारी नरेंद्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लिया।

मृतकों की पहचान ओमप्रकाश और जामुन के रूप में हुई है। दोनों  “बिहार”  के रहने वाले थे। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
उनके आने के बाद बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि हादसा खेड़ी बत्तर क्रशर जोन में हुआ और हादसे के बाद से अन्य मजदूरों में दहशत फैली हुई है।
यह भी पढ़े

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button