जेल में बंद मरयम नवाज की बाथरूम में लगे थे कैमरे,जानिए पूरा मामला

इस्लामाबाद,VON NEWS: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरयम नवाज ने इमरान सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। मुस्लिम लीग-नवाज की उपाध्यक्ष मरयम नवाज के अनुसार जेल की जिस सेल में उन्हें रखा गया था वहां खुफिया कैमरे लगाए गए थे। यहां तक कि उनके वॉशरूम में भी कैमरे लगाए गए थे। हाल ही में एक साक्षात्कार में, उन्होंने उन असुविधाओं के बारे में बात की, जो पिछले साल चौधरी शुगर मिल्स मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें झेलनी पड़ी थीं।

मरयम ने इमरान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘मैं दो बार जेल जा चुकी हूं। अगर मैं हिरासत में रहने के दौरान अपने और अन्य महिला कैदियों के साथ होने वाले सुलूक के बारे में विस्तार से बताती हूं, तो उन्हें अपना चेहरा छुपाने के लिए जगह नहीं मिलेगी।’ उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी एक कमरे में घुसकर उनके पिता नवाज शरीफ के सामने उन्हें गिरफ्तार कर सकते हैं और उन पर निजी हमले कर सकते हैं, तो पाकिस्तान में कोई महिला सुरक्षित नहीं है। पाकिस्तान या किसी अन्य देश की महिलाएं कमजोर नहीं हैं।

कि उनकी पार्टी संविधान के दायरे में सेना के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं, बशर्ते कि सत्ता में मौजूद पीटीआइ सरकार को हटाया जाए। उन्होंने आगे कहा कि वह सरकारी संस्थानों के खिलाफ नहीं हैं और इस बात पर जोर दिया कि बातचीत गुपचुप तरीके से नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button