कोरोना ने दुनिया के तमाम मुल्‍कों में मचाया कहर लेकिन अभी भी कुछ देश इस महामारी से हैं महफूज, जानें

वेलिंगटन,VON NEWS: कोरोना वायरस ने दुनिया के तमाम मुल्‍कों में कहर बरपा रखा है। अर्जेंटिना से लेकर जिम्बाब्वे और वेटिकन से लेकर व्हाइट हाउस तक सभी जगहों पर कोरोना का खौफ देखा जा रहा है।

दुनिया के ताकतवर देश भी इस महामारी के आगे विवश नजर आ रहे हैं। महामारी ने लगभग हर महाद्वीपों और देशों में अपना भयानक चेहरा दिखाया है। हालांकि अभी भी दुनिया के कुछ हिस्से ऐसे हैं जहां इस वायरस के संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है।

इनमें से कुछ देश तो संक्रमण से बचे हुए हैं लेकिन माना जा रहा है कि कुछ देश ऐसे भी हैं कि वो महामारी फैलने की सच्‍चाई छिपा रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण प्रशांत महासागर के कुछ द्वीप हैं जहां कथित तौर पर कोरोना महामारी फैलने के मामले सामने नहीं आए हैं। इन मुल्‍कों में टोंगा, किराबाती, सामोआ, माइक्रोनेशिया और तुवालु छोटे द्वीपीय देश हैं। इन मुल्‍कों में अभी तक संक्रमण का एक भी केस दर्ज नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button