भारत में रूस के राजदूत बोले- आपसी विश्वास पर होता है रक्षा सहयोग,पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली,VON NEWS: भारत और रूस का रिश्ता काफी पुराना है और मौके-मौके पर इस मजबूत रिश्ते का परिणाम भी देखने को मिलता रहा है। अब एक बार फिर दोनों देशों के संबंधों पर बात करते हुए भारत में रूस के राजदूत रोमन बाबुशकिन ने कहा कि रूस-भारत संबंध बड़े आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत के साथ रूस का रक्षा सहयोग किसी भी प्रतिबंध से ऊपर है। रूस-भारत संबंध बड़े आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हम अमेरिका और अन्य देशों के साथ भारत के संबंधों को करीब से देख रहे हैं।’

बाबुशकिन ने कहा, ‘भारत के अन्य देशों से उसके संबंधों का असर रूसी हितों पर नहीं पड़ेगा। भारतीय दोस्तों की विश्वसनीयता पर कोई संदेह नहीं है।’ भारत में रूसी दूतावास के उप प्रमुख, बाबुशकिन ने दक्षिण पूर्व एशिया को ब्रह्मोस के निर्यात पर कहा, ‘हम तीसरे विश्व देशों के साथ सहयोग के बारे में बात कर रहे हैं। अधिक परामर्श की आवश्यकता है और इसमें समय लगेगा। हम न केवल दक्षिण पूर्व एशियाई देशों बल्कि फिलीपींस जैसे देशों के साथ भी बातचीत कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि हमारे पास कोई विशेष आरक्षण नहीं है लेकिन हमें सभी बारीकियों को ध्यान में रखना चाहिए। रक्षा सहयोग रणनीतिक साझेदारी और आपसी विश्वास में होता है। वहीं, उन्होंने SCO में उठाए गए द्विपक्षीय मुद्दों पर भी बात की।

बाबुशकिन ने कहा, ‘हमने सभी सदस्यों से कहा कि बहुपक्षीय मंचों की प्रगति के लिए इसे टाला जाना चाहिए। SCO वैश्विक, बहुपक्षीय, वित्तीय मुद्दों को हल करने के लिए है। हमें उम्मीद है कि ऐसी घटनाएं नहीं होंगी।’

बता दें कि कश्मीर मुद्दे पर भी रोमन बाबुशकिन ने रूस की तरफ से भारत को पूरा समर्थन दिया था। बाबुशकिन ने कहा था, कश्मीर मुद्दे को जिस तरह से भारत सुलझाने की कोशिश कर रहा है उसका पूरा समर्थन हम कर रहे हैं, बल्कि भारत की हर रक्षा जरूरत को भी पूरा करने के लिए भी तैयार। वहीं, भारत को रूस 2021 के आखिर तक एस-400 की आपूर्ति शुरू कर देगा। भारत ने अक्टूबर 2018 में अमेरिकी विरोध के बावजूद रूस से पांच एस-400 प्रणालियों की खरीद का समझौता किया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button