अमेरिका में कोरोना ने मचाई तबाही,पढ़िए पूरी खबर

वाशिंगटन,VON NEWS: अमेरिका में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने तबाही मचा दी है। यहां एक दिन में कोरोना के 1 लाख 42 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। अमेरिका में बीते 8 दिनों से लगातार कोरोना के एक लाख से अधिक दैनिक मामले सामने आ रहे हैं।

इससे अमेरिका में कोरोना की स्थिति गंभीर होती जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों से कुछ दिनों पहले से अमेरिका में कोरोना के मामले बढ़ने शुरू हो गए थे।

अमेरिका में बीते 24 घंटों में कोरोना के लगातार दूसरे दिन रिकॉर्डतोड़ 1 लाख 42 हजार 279 मामले सामने आए हैं। अमेरिका में पिछले आठ दिनों से हर रोज कोरोना के एक लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button