अमेरिका में रिकॉर्ड मतदान, 16 करोड़ लोग लेंगे हिस्‍सा,पढ़े पूरी खबर

वाशिंगटन,VON NEWS: 2016 के मुकाबले अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव में रिकॉर्ड संख्‍या में मतदान होगा। करीब 10 करोड़ लोग मतदान में हिस्‍सा ले चुके हैं, मंगलवार को करीब छह करोड़ लोग मतदान में भाग लेंगे। कोरोना महामारी के बीच हो रहे मतदान में इस बार रिकॉर्ड मतदान हुआ है। एक अनुमान के मुताबिक 16 करोड़ लोग मतदान में भाग लेंगे। फ्लोरिडा विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर माइकल पी मैकडॉनल्ड्स के अनुसार शुरुआती रुझानों से यह संकेत मिलता है कि अमेरिका में 16 करोड़ से अधिक लोग मतदान में हिस्‍सा लेंगे। मैकडॉनल्ड ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मंगलवार को करीब 10 करोड़ वोट डाले जांएगे। उन्‍होंने कहा कि एक अनुमान के मुताबिक 23.9 करोड़ लोग वोट देने के लिए पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि उदाहरण के लिए कम से कम तीन राज्‍यों (हवाई, टेक्सास और मोंटाना) में मतदान पहले ही 2016 के रिकॉर्ड को पार कर चुके हैं। यह वर्ष 2016 के मुकाबले अधिक वोट पड़े हैं। उत्तरी कैरोलिना, जॉर्जिया, न्यू मैक्सिको, नेवादा और टेनेसी जैसे अन्य राज्यों में पहले से ही रिकॉर्ड मतदान हुआ है। इन राज्‍यों में 2016 के मुकाबले मतदान में 90 फीसद का इजाफा हुआ है। मैकडॉनल्ड्स के अनुसार, शुरुआती मतों से यह साबित होता है कि 2016 की तुलना में डेमोक्रेट के लिए एक स्विंग हुई है, जिसका लाभ पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन को मिलना चाहिए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button