महिला टी-20 वर्ल्ड कप: भारत- बांग्लादेश के बीच दूसरे लीग का मुकाबला आज

नई दिल्ली ,VONNEWS: महिला टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे लीग का मुकाबला सोमवार यानि कि आज होगा। भारत का मुकाबला आज बांग्लादेश से होगा। बता दें, टूर्नामेंट के पूरे इतिहास में दोनों देशों के बीच अब तक केवल दो मुकाबले हुए और दोनों ही भारत ने जीते हैं।

पहली बार 2014 के टी-20 वर्ल्ड कप में इंडिया ने बांग्लादेश को उसके घर में ही हराया था। तब भारतीय टीम ने 79 रन से जीत दर्ज की थी। वहीं, 2016 में इंडिया में हुए वर्ल्ड कप में भी जीत मेजबान टीम की मिली।

तब इंडिया ने बांग्लादेश को 72 रन से मात दी थी। दोनों देशों के बीच हुए पिछले 5 मुकाबलों की बात करें तो, बराबरी का ही मुकाबला रहा है। क्योंकि बांग्लादेश ने पिछले दोनों मैच में इंडिया को हराया था।

यह मैच 2018 के एशिया कप के रहे। तब  “बांग्लादेश”  ने फाइनल में इंडिया को शिकस्त देकर एशिया कप हासिल किया था। दोनों टीमों के बीच अब तक 11 मैच हुए हैं। इसमें भारत ने 9 और बांग्लादेश ने 2 में जीत दर्ज किया है।

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, शिखा पांडे, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, हरलीन देओल, ऋचा घोष, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव, पूनम यादव राजेश्वरी गायकवाड़ और शेफाली वर्मा।

बांग्लादेश : सलमा खातून (कप्तान), रूमाना अहमद (उप कप्तान), फरगना हक, जहांआरा आलम, खदिजा तुल कुबरा, शोभना मुस्तरी, मुर्शिदा खातून, नाहिदा अख्तर, निगार सुल्ताना, पन्ना घोष, ऋतु मोनी, सजिंदा इस्लाम,शमिमा सुल्ताना,आयशा रहमान और फहिमा खातून।

यह भी पढ़े

बेमौसम बारिश को लेकर मंत्री सिंगदेव ने जताई चिंता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button