फाइलेरिया बीमारी से बचाव के लिए शुरू हुआ वृहद् स्तर पर अभियान

रायपुर,VON NEWS: “छत्तीसगढ़”  में फाइलेरिया बीमारी को रोकने के लिए वृहद् स्तर पर नियंत्रण कार्यक्रम शुरुआत की गई है . इसी कड़ी में रायपुर जिले में भी राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की शुरुआत की हुई है.

ये कार्यक्रम 24 से 26 जनवरी तक चलाया जायेगा. इस कार्यक्रम के तहत जिले के करीब 23 लाख लोगों को फाइलेरिया बिमारी से बचाव के लिए दवाई खिलाई जाएगी.

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए विभागीय अधिकारियों ने बताया कि “रायपुर जिले”  में 8 सौ से अधिक लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं इसके अलावा कई लोगों में इसके लक्षण पाए गए हैं.

वृहद् स्तर पर चलाए जाने वाले इस अभियान के तहत पुरे जिले में करीब छह हजार लोगों को दवाई खिलाने के लिए काम पर लगाया गया साथ ही रायपुर के 12 लाख लोगों को दवाई देने के लिए 3 हजार से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है.

स्कूली बच्चों को दवाई खिलाने के लिए उनके स्कुल में ही कर्मचारियों को भेजा जायेगा. रायपुर “सीएमएचओ”  ने आम जनता से इस अभियान में शामिल होकर दवाई का सेवन करने की अपील की है.

यह भी पढ़े

Share Market: जबरदस्त गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button