परिवार के साथ झगड़े के बाद घर से निकल गया 23 वर्षीय युवक, जानिए पूरा मामला

डलहौजी,VON NEWS. उपमंडल डलहौजी के तहत आने वाले बनीखेत कस्बे में 23 वर्षीय एक युवक ने जंगल में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक प्लंबर का काम करता था। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्वजनों की मौजूदगी में शव को पेड़ से उतार कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल डलहौजी पहुंचाया।

बनीखेत के साथ लगती पुखरी पंचायत के ज्वाला माता चौक के समीप रहने वाला रोहित मेहरा पुत्र स्वर्गीय जोगिंदर सिंह बीते बुधवार को अपने स्वजनों के साथ लड़ाई झगड़ा करने के बाद वीरवार सुबह क्वार्टर से बिना कुछ बताए कहीं चला गया था।

उक्त युवक पहले भी कई मर्तबा इस तरह से कहीं चला जाता था और फिर एक दो दिनों में वापस आ जाता था। ऐसे में स्वजनों ने यही कयास लगाया कि गुस्सा शांत होने पर रोहित वापस लौट आएगा। लेकिन रोहित इस बार नहीं लौटा और उसने ख़ौफ़नाक कदम उठाते हुए बनीखेत के आर्मी हेलीपैड के समीप जंगल में एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सोमवार सुबह जंगल में भेड़ बकरियां चराने गए एक भेड़पालक ने युवक का शव देखा और स्थानीय लोगों व पुलिस को सूचना दी। एसएचओ डलहौजी आशीष पठानिया की अगुवाई में मौके पर पहुंच कर स्वजनों की मौजूदगी में शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल डलहौजी पहुंचाया।

स्वजनों की ओर से इस संबंध में कोई शक जाहिर नहीं किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। डीएसपी डलहौजी रोहिन डोगरा ने मामले की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button