यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- पढ़िए पूरी खबर

बलिया,VON NEWS. उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि राम मंदिर बनाने व अनुच्छेद 370 हटाने की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय कर लिया है कि पाकिस्तान और चीन से युद्ध के लिए कब निर्णय लेना है। भाजपा अध्यक्ष बलिया जिले के सिकंदरपुर में विधायक संजय यादव के आवास पर शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे।

बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कहा कि सपा, व कांग्रेस झूठ की राजनीति कर रही है। उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर झूठ के आधार पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी धोखा देने का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा नेता आतंकवादियों को बढ़ावा दे रहें हैं। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र व प्रदेश की जनहित योजनाओं को जनता के बीच ले जाने का सुझाव दिया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जो लोग जनता को जाति-धर्म में बांटकर सत्ता में वापसी के सपने देख रहे हैं, उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होने वाले हैं। जिन लोगों ने सत्ता के दौरान नौकरियां नीलामी की, उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन वाली सरकार रास नहीं आ रही है।

भाजयुमो के युवा शक्ति सम्मेलन में विपक्षियों पर हमलावर रहे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गांव, गरीब, किसान और नौजवान विपक्षी दलों के एजेंडे में नहीं हैं। सपा, बसपा व कांग्रेस की सोच सिर्फ अपनों तक सीमित है। इनका पूरा प्रयास परिवार व रिश्तेदारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रहता है।

सोनिया गांधी ने देश को 10 साल लूटा। भाजपा की नीति देश और देशवासियों के विकास की है। सपा की तरफ से आजम खान को स्टार प्रचारक बनाने पर कटाक्ष करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो जेल में बंद है, वह स्टार प्रचारक कैसे हो सकता है। सपा सिर्फ मुस्लिमों को दिखाने के लिए ऐसा कर रही है।

बलिया के कठौड़ा गांव में भगवान श्रीकृष्ण कृपा धाम मंदिर निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गांव, गरीब, किसान, नौजवान महिलाओं के सम्मान, किसानों की खुशहाली के लिए काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button