सोशल मीडिया पर छाया ई-रिक्शा चालक का बेटा, पढ़े पूरी खबर

लंदन,VON NEWS. दिल्ली के एक ई-रिक्शा चालक का बेटा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कमल सिंह ऑनलाइन चंदा जुटाकर लंदन के विश्व प्रसिद्ध इंग्लिश नेशनल बेले स्कूल (ईएनबीएस) में दाखिला हासिल कर अपना सपना साकार कर रहा है। उसने प्रशिक्षण के अपने पहले दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं। कोराना वायरस की सख्त पाबंदियों के बीच संस्थान में मास्क लगाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

20 वर्षीय कमल सिंह ने स्कूल से नृत्य के कोर्स का फीस भरने एवं ब्रिटेन की राजधानी में रहने के खर्च को पूरा करने के लिए चंदे के रूप में 20,764 पाउंड इकट्ठा किए हैं।

उनकी मदद करने वाले सैकड़ों लोगों मे ऋतिक रोशन जैसे बॉलीवुड अभिनेता भी शामिल थे। सिंह ने कहा कि मुझे अभी तक यकीन नहीं हो पा रहा है कि मैं ईएनबीएस में नृत्य कोर्स कर रहा हूं। ये मेरे लिए किसी चमत्कार जैसा है।

सिंह ने बताया कि 17 साल की उम्र में मैनें नृत्य करना शुरू कर दिया था। हालांकि, ये चुनौतीपूर्ण भी रहा। नई दिल्ली में नृत्य स्कूल के निदेशक फर्नांडो एगुइलेरा से कुछ साल पहले अचानक मुलाकात हो गई थी। तबसे उसकी जिंदगी बदल गई। इसके बाद उन्हें नृत्य पसंद आने लगा और वह प्रशिक्षण के कई मुश्किल दौर से गुजरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button