एलआईसी ने लॉन्च की नई जीवन शांति डिफर्ड एन्युटी योजना, जानिए

नई दिल्ली,VON NEWS. भारतीय जीवन बीमा निगम ने एलआईसी (LIC) की नई जीवन शांति योजना लॉन्च की है। यह एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, व्यक्तिगत, एकल प्रीमियम, डिफर्ड एन्युटी प्लान है। एन्यूटी की दरें पॉलिसी की शुरुआत से गारंटीड हैं और एन्यूटीज का भुगतान डिफरमेंट अवधि के बाद एन्युटी लेने वाले के पूरे जीवन काल तक होगा। यह प्लान 21 अक्टूबर, 2020 से ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से लिया जा सकता है।

पहला विकल्

इस प्लान में एन्युटी का पहला विकल्प सिंगल लाइफ के लिए डिफर्ड एन्युटी है। इस विकल्प में डिफरमेंट अवधि के बाद एन्युटी पेमेंट एन्युटी पाने वाले के जीवन तक जारी रहेगा। एन्युटी पाने वाले की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाने की स्थिति में डिफरमेंट अवधि के दौरान और उसके बाद एन्युटी पाने वाले के नॉमिनी को मृत्यु लाभ का भुगतान होगा।

दूसरा विकल्प

दूसरा विकल्प ज्वाइंट लाइफ के लिए डिफर्ड एन्युटी है। इसमें डिफरमेंट अवधि के बाद एन्युटी पेमेंट्स तब तक जारी रहेंगे, तब तक प्राथमिक एन्युटेंट और/या द्वितियक एन्युटेंट जीवित है। अंतिम उत्तरजीवी की मृत्यु होने पर डिफरमेंट अवधि के दौरान और उसके बाद मृत्यु लाभ का भुगतान नॉमिनी को किया जाएगा।

ज्वाइंट लाइफ एन्युटी एक परिवार के केवल दो लोगों बीच ली जा सकती है, जैसे- दादा-दादी, माता-पिता, दो बच्चे, दो ग्रांडचिल्ड्रंस, पति-पत्नि या भाई-बहन।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button